गर्मी में घमौरी से बचने के उपाय -
गर्मी में बच्चे बहार धुप में खेलते है , और खेलने में इतने व्यस्त हो जाते है की जो पसीना आता है वो उनके ऊपर ही सुख जाता है , और इस कारण से घमोरियां होती है!
या बड़े लोग जो ज्यादा देर तक बहार धुप में कम करते है इस वजह से घमौरी होती है ... !!!
घमौरी के होने के कारण -
जब हमें पसीना आता है उसके बाद शारीर के रोमकूप बंद हो जाते है ! और उसके कारण उनपर हवा नही लग पति है , और जब दबा ढका स्थान विकार्जन्य हो जाता है तो लाल-लाल दानेे रूप में दिखाई देनेै लगता है !
कैसे करे पहचान -
शारीर पर लाल - लाल दाने दिखाई देना , और दानो में खुजली होती है , और खुजाने के बाद उनमे जलन पड़ना ! ये सभी लक्षण घमोरी के होते है !
इलाज -
> नारंगी या संतरे के छिलके को सुखाकर उसका चूर्ण बना ले फिर चूर्ण को घी में मिलाकर घमोरियो पर लगाये !
> घमोरियो पर करेले का रस मलिए !
> मेहँदी को पीसकर घमोरियो पर लगाये इससे घमोरियां चली जायेगी !
> बर्फ को घमोरियो पर मलने से घमोरियां बहुत जल्दी नष्ट हो जायेगी !
> दूध में मुल्तानी मिलाकर मिटटी मिलाकर घमोरियो पर लेप लगाये इससे जलन नही होगी !
> हल्दी को पीसकर शहद में मिलकर घमोरियो पर लगाये !
> बकरी के दूध में बर्फ को मिलाकर अपने पुरे शरीर पर मले धीरे धीरे मले !
> सरसो के तेल में जरा सा नीम का तेल मिलाकर लगाये
> देशी घी में जीरे को पीसकर अच्छे से मिलाये और घमोरियो पर लगाये !

0 $type={blogger}:
Post a Comment